कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लंका बेकर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा भारती संस्था ने बढ़ाया हाथ आगे

प्रभावित परिवारों को राशन बांट कर की मदद

न्यूज मिशन

कुल्लू

जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र लंका बेकर में बाढ़ से दर्जनों परिवार प्रभावित हुए  है मीड़ित परिवारों की  मदद के लिए सेवा भारती संस्था ने हाथ आगे बढ़ाया है और  राशन सामग्री वितरित कर मानवता का फर्ज निभाया हैद्ध। इससे पहले इन परिवारों को कुल्लू प्रशासन के द्वारा कॉलेज भवन में रखा गया था। लेकिन अब बाढ़ का पानी कम होने के बाद सभी लोग अपने अपने घरों की ओर रवाना हो गए हैं। वहीं घरों में घुसे मलबे को भी प्रभावित परिवारों के द्वारा साफ किया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को सेवा भारती संस्था के पदाधिकारियों ने लंका बेकर का दौरा किया और यहां पर प्रभावित परिवारों को राशन भी बांटा। बुधवार को 20 परिवारों को यहां पर राशन बांटा गया और उसके बाद अन्य प्रभावित परिवारों की सूची संस्था के द्वारा तैयार की जा रही है। सेवा भारती संस्था के सचिव भीम कटोच ने बताया कि जिला कुल्लू में बाढ़ के चलते सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं और कई लोगों के घर भी नदी में बह गए हैं। ऐसे में जिला कुल्लू के अन्य इलाकों का भी दौरा किया जाएगा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की  भी मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि लंका बेकर में भी 20 परिवारों को राशन बांटा गया है और अन्य प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। बाकी प्रभावित परिवारों को भी यहां पर राशन बांटा जाएगा और संस्था के द्वारा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान सेवा भारती संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह, सुमित सूद, भीम कटोच सचिव  सेवा भारती ललित शर्मा उपाध्यक्ष सौरभ शिव राम चौधरी सचिव मुकेश वाल्मीकि समाज मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now