कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
लोक निर्माण विभाग को बाढ़ से हुआ 12 सौ करोड रुपए का नुकसान- विक्रमादित्य सिंह
कहा-व्यास ,पार्वती नदी में अवैध खनन के कारण बाढ़ से लोगों के घरों,होटलों जमीनों को हुआ बड़े स्तर पर भारी नुकसान
मुख्यमंत्री से खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग
पुलिस अधिकारियों को अवैध माफियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुइ तो होगा तबादला
केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए बजट की करेंगे मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में व्यास और पार्वती में बाढ़ से भारी तबाही का चारों तरफ मंजर है ऐसे में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू पहुंचे जहां पर उन्होंने भुंतर जिया कुल्लू सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विक्रमादित्य सिंह ने इस लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में सड़कों को दुरुस्त कर लोगों को यातायात की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होने पुलिस प्रशासन से अवैध खन्न करने बालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।अन्यथा कड़े शब्दों में प्रशासनिक अधिकारियों को तबादला होगा।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू जिला में सड़क कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि बाढ़ में पुल सड़कें और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और फिर से सड़कें पुल और प्रभावितों लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में बाढ़ से अब तक लोक निर्माण विभाग को 1ृ200 करोड रुपए का नुकसान हुआ है उसमें नेशनल हाईवे की कुछ नशेनल हाईवे भी शामिल है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं उन्होंने कहा कि सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी जुट गई है। उन्होंने कहाकि बाढ़ हाईवे में बहुत सारे लोगों का घरों होटल कारोबारियों का किरायेदारों का भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि व्यास और पार्वती नदी के डायवर्सन के कारण भुंतर शहर में लोगों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यास और पार्वती नदी डायवर्शन को वापिस नेचुरल कोर्स के ऊपर लाने के नि पोक लेन मशीनरी लगाई जाएगी । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बरसात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है उसको देखते हुए फिर से नुकसान ना हो इसके लिए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यास और पार्वती नदी के चैनेलाइजेशन के लिए मिटिगेशन का बजट आया है जिसके तहत आने वाले समय में बजट को खर्च किया जाएगा।। उन्होंने कहा कि जगह जगह पर क्षेत्रों में कुल सड़कें बह गई है जिसको दुरुस्त करने के लिए मशीनरी धरातल पर कार्य कर रही है। अमेरिका की मनाली और मणिकर्ण घाटी में हुए बाढ़ से नुकसान का जायजा लिया जाएगा जिसमें लोगों को सड़क सुविधा जल्द बहाल हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सैंज घाटी में भी लोगों के लिए सड़क सुविधा बहाल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कुल्लू जिला के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है ऐसे में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा उन्होंने कहा कि बाढ़ से ज्यादा नुकसान इलीगल माइनिंग की वजह से हुआ है ऐसे में माइनिंग करने वालों को किसका संरक्षण है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए उनकी इस को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठाई जाएगी
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बाढ़ से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को आर्थिक पैकेज प्रदान करें ताकि इसमें कितना ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में आपदा से निपटने के लिए कितना आर्थिक पैकेज दिया है इसको लेकर जयराम ठाकुर मीडिया में जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान इसलिए हुआ है जिससे इलीगल माइनिंग से इतना ज्यादा नुकसान हुआ है जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान से भी उचित कार्यवाही की मांग करता हूँ।



