कारोबारकुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
व्यास नदी की ठंडी जलधाराओं में देशभर के पर्यटक रिवर राफ्टिंग का उठा रहे आनंद
रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर पर्यटको की सुरक्षा के लिए कर रहे सेफ्टी राफ्टिंग का उपयोग
ग्लेशियर पिघलने से व्यास नदी के जलस्तर में हुई बढ़ौतरी
न्यूज मिशन
कुल्लू
देशभर से पर्यटक कुल्लू मनाली में एडवेंचर स्पोटस का आनंद उठा रहे है ऐसे में रिवर राफ्टिंग ऑप्ररेटरों के द्वारा पर्यटको की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन किया जा रहा है और सेफ्टी रिवर राफ्टिंग का उपयोग कर रहे है ऐसे मे लगातार मौसम साफ होने से ग्लेशियर पिघलने से व्यास नदी के जलस्तर में बढ़ौतरी हुई है जिससे रिवर राफ्टिंग ऑप्ररेटर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी तरह के प्रिकॉशन ले रहे है कुल्लू मनाली में रिवर राफ्टिंग करने के बाद पर्यटक खुश हो रहे है।
मुंबई की मेघा आर्य ने कहाकि कुल्लू मनाली में एडवेंचर एक्टिविटीज करने का मजा ले रहे है ।उन्होंने कहाकि मैंने पहली बार रिवर राफ्टिंग की है ऐसे में यहां पर व्यास नदी के ठंडे जलस्तर में रिवर राफ्टिंग का अलग मजा है।उन्होंने कहाकि व्यास नदी का पानी ठंडा है ऐसे में रिवर राफ्टिंग करने का आंनद आया है।
मुंबई की दराली शाह ने कहाकि कुल्लू मनाली घूमने फिरने का अलग आंनद आ रहा है जहां पर पैराग्लाईडिंग रिवर राफ्टिंग सहित अन्य गतिविधियों का आंनद आया है।उन्होंने कहाकि यहां पर व्यास नदी ,हरे भरे जंगल झरने और बर्फ देखने को मिली है। यहां आकर यहां के मौसम में मजा आ रहा है।
हरियाणा की राधिका ने कहाकि कुल्लू मनाली सबसे पंसदीदा हिल्स स्टेशन है जहां पर घूमने फिरने का मजा आ रहा ैहै।उन्होंने कहाकि यहां पर मनाली से अब कसोल मणिकर्ण जा रहे है।उन्होंने कहाकि हिमाचल खूबसूरत है यहां के हरेभरे जंगल नदी किनारे कैपिंग करने का अलग मजा है।उन्होंने कहाकि कुछ दिन पहले यहां पर बरसात के कारण मौसम खराब था लेकिन अब मौसम अच्छा है जहां पर रिवर राफ्टिंग व पैराग्ग्लाईडिंग का आंनद लिया है और यहां का मौसम भी बहुत अच्छा है।



