कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट की एयरस्ट्रिप को चौड़ा करने के लिए केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी फाइल-सुनयैना शर्मा
कहा-भुंतर एयरपोर्ट में .0946 हेक्टेयर भूमि पर एयरस्ट्रिप होगी चौड़ी

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट की एयर स्ट्रिप को चौड़ा करने के लिए जिला पर्यटन विभाग कुल्लू के द्वारा सभी औपचारिकता पूरी कर एचसीए की प्रकृति के लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा है जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट की एयरस्ट्रिप को सुरक्षा की दृष्टि से चौड़ा किया जाएगा जिससे विमानों को टेकऑफ और लैंडिंग के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी इसके लिए जिला पर्यटन विभाग के एफसीए की औपचारिकता पूरी की है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद इसका कार्य किया जाएगा।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट की स्ट्रिप चौड़ा करने के लिए एफसीए की औपचारिकता पूरी कर ली है उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट की भूमि थर्ड क्लास फर्स्ट में है ऐसे में केंद्र सरकार की अनुमति इसके लिए अनिवार्य है उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट में .0946 हेक्टेयर भूमि है। जिसमें डीजीसीए की अनुशंसा पर सुरक्षा की दृष्टि से भुंतर एयरपोर्ट की एयरस्ट्रिप को चौड़ा करना जरूरी है। जिसके लिए विभाग की तरफ से एफसीए की औपचारिकताए पूरी कर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है उन्होंने कहा कि जैसे ही स्वीकृति मिलेगी उसके बाद भुंतर एयरपोर्ट एयरस्ट्रिप की चौड़ाई का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहाकि सरकार की तरफ से पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए भुंंतर एसरपोर्ट में उचित सुविधाए यात्रियों को मिले जिससे कुल्लू मनाली में आने बाले पर्यटकों से पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिल सके।



