कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

प्रिसिंस सूत्रधार ने दूसरे राउंड में फोक फयूजन राउंड के दिखाए जलवे, लूटी वाहबाही

विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी

 

न्यूज मिशन

कुल्लू जिला मुख्यालय के लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में सूत्रधार वर्षगांठ के उत्सव पर दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तो दर्शक ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस दूसरे सांस्कृतिक संध्या में मनाली के विधायक भुवनेश्वर ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथ शिरकत की। वही संस्थान संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने मुख्य अतिथि को कुलवी परंपरा के अनुसार टोपी, मफलर व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।लोकगीत प्रतियोगिता में मनाली डेल्ही पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, हिमालयन सनराइज स्कूल नग्गर, केडी स्टार वाशिंग, कुल्लू साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन वाशिंग, मैक्स वर्ल्ड स्कूल बजौरा ने भाग लिया। वहीं फिल्मी गीत प्रतियोगिता में डेल्ही पब्लिक स्कूल मनाली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, केडी स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वाशिंग, कुल्लू साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन वाशिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किंजा खराहल, डीएवी मॉडल स्कूल मौहल ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वही लोक नृत्य प्रतियोगिता में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल, वर्कशॉप शमशी, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल, शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श छात्र पाठशाला ढालपुर, डेल्ही पब्लिक स्कूल मनाली ने भाग लिया। वही समूह नृत्य में आर्य आदर्श हाई स्कूल कुल्लू, ब्रह्मऋषि शिक्षा निकेतन रघुनाथपुर कुल्लू, डेल्ही पब्लिक स्कूल मनाली, मैक्स इंटरनेशनल स्कूल जिया, अरुणोदय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल, संस्कार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ट्रिनिटी स्कूल मौहल, वही प्रिंसेस सूत्रधार ने दूसरे राउंड में फोक फयूजन राउंड पर जलवे बिखेरें। सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि सूत्रधार की 46 वॉ वर्षगांठ ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता का दूसरा दिन है उन्होंने कहा कि दोपहर के समय भी अटल व देव सदन में नाटक व एकांकी प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। उसके अतिरिक्त पांच प्रकार के सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कला केंद्र में करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष पर वर्ष 2002 से स्कूली छात्र छात्राओं की इसमें सरकारी व निजी स्कूल के विद्यालय विभिन्न विधांओं की आरंभ की। उन्होंने कहा कि 1000 प्रतिभागी छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है दिनों-दिन सूत्रधार कला संगम कुल्लू का वर्षगांठ 46 वॉ समारोह आज प्रार्थी लालचंद कला केंद्र में मना रहे हैं वही इसकी समापन अवसर पर सपीएस सुंदर सिंह ठाकुर शिरकत करेंगे और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगें।

छात्रा आदिति ने बताया कि सूत्रधार के वर्षगांठ के उपलक्ष पर लालचंद कला केंद्र में परफॉर्मर्स देकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है और उसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर रैंप वॉक की। उन्होंने कहा कि युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, कुल्लू जैसे शहर में अंतरराष्ट्रीय सतर का मच है, ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है ।उन्होंने कहा कि रिजल्ट निकले और हमें अपने आप पर पूर्ण विश्वास है कि हम जीत कर अवश्य जाएंगे।
छात्रा प्रीति ठाकुर ने बताया कि उन्होंने विंटर कार्निवल में भी भाग लिया था। वहां पर भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है उन्होंने कहा कि जो यह बॉक थी, और मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है और सीख कर जा रही हूं उन्होंने युवा पीढ़ी से कहा कि अपने ऊपर विश्वास रखो कुछ करके दिखाओ

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now