कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय धर्मवीर धामी का महत्वपूर्ण योगदान-रोहित वत्स धामी

कहा- 80 के दशक स्वर्गीय धर्मवीर धामी को हिमालियन कार रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन स्पोर्ट्स कोटे में मिली थी गैस एजेंसी

पुलिस लाइन वाशिंग में स्वर्गीय धर्मवीर धामी मेमोरियल क्रिकेट कप का शुभारंभ रोहित वत्स धामी ने किया
 न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर पुलिस लाइन बाशिंग में स्वर्गीय धर्मवीर धामी मेमोरियल क्रिकेट का शुभारंभ उनके पुत्र गाहर पंचायत के प्रधान रोहित धामी ने किया । इस मौके पर आयोजकों ने उन्हें टोपी मफलर वा समृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में 42 टीमें भाग ले रही है जिसमें 21 दिनों तक पुलिस लाइन वाशिंग में मेमोरियल क्रिकेट कप चलेगा । जिसमें प्रथम पुरस्कार 66666 रुपए जबकि द्वितीय पुरस्कार 33333 रुपये दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए रोहित  वत्स धामी ने आयोजकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने पिता स्वर्गीय धर्मवीर धामी मेमोरियल क्रिकेट कप को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स धामी ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय धर्मवीर धामी युवाओं को हमेशा खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देते थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वयं  स्पोर्ट्समैन थे  और हिमालयन कार रैली में उन्होंने 80 के दशक में अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उत्कृष्ठ स्पोर्टसमैंन  की एवज में उन्हें गैस एजेंसी मिली थी। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड रैंकिंग में कैटेगरी सी में नंबर वन थे और फोर बाई फोर कार रैली में भी नंबर वन थे इसके अलावा बर्ड रैंकिंग में नंबर पांच स्थान पर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय धर्मवीर धामी ने  विभिन्न  खेल संगठनों का प्रतिनिधित्व भी किया था  इसके अलावा 80 के दशक में संजय गांधी मेमोरियल टी,20 भी ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में करवाई जाती थी जिसमें रणजी के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्री स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में खेलते थे उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से क्रिकेट जगत में टी-20 टूर्नामेंट फेमस हुआ है उसकी शुरुआत देव भूमि कुल्लू जिला से ही हुई थी उन्होंने कहा कि स्वर्गीय धर्मवीर धामी का सभी खेलो के प्रति लगाव था और राजनीति में भी उन्होंने हमेशा युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ाने का काम किया उन्होंने कहा कि उनके इस कार्य को देखकर उनके नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है जिससे उनको याद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय धर्मवीर धामी मेमोरियल क्रिकेट कप में 42 टीमें भाग ले रही है जिसमें 21 दिनों तक यह मेमोरियल पुलिस लाइन वाशिंग मैदान में चलेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 66666 रुपए और द्वितीय पुरस्कार के 33333 रुपये पर आयोजकों के द्वारा दिया जाएंगे उन्होंने कहा कि इस तरह के स्पोर्ट्स इवेंट से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए खेलों में प्रोत्साहन मिलता है उन्होंने कहा कि  खेलों को बढ़ावा देने युवा नशे से दूर रहेंगे। खेलों में भविष्य संभालने के लिए भी मौका मिलेगा उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के लिए हमेशा प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि युवा खेलों में भाग लेकर अपने जिला का नाम राज्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now