कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भालू के हमले खराहल घाटी के शिल्ला गाँव के बिजली महादेव के गुर 41 वर्षीय धनी राम को किया घायल

घायल धनी राम को ईलाज के लिए पहुचाया क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू

भालू के  हमले से घायल के पेट और टांग में गहरे जख्म
ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू के हमले से लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है ऐसे में लगातार कुल्लू जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में भालू के हमले की घटनाएं हो रही है ताजा मामला कुल्लू जिला की खराहल घाटी के शिल्ला गांव में 41 वर्षीय धनी राम पर दोपहर करीब 11:30 बजे के आसपास खेत में अचानक भालू ने हमला किया इस दौरान भालू ने धनीराम के पेट और टांग में गहरे जख्म से गंभीर घायल किया। धनी राम  के चिल्लाने की आवाज सुन कर ग्रामीण इक्कठे हुए जिसके बाद घायल धनीराम को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया जहां घायल  धनीराम का  डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।
 स्थानीय ग्रामीण डाबे राम ने कहा कि चेताली पंचायत के शिल्ला गांव के 41 वर्षीय धनीराम देवता बिजली महादेव के गुर है और सुबह 11:30 बजे के आसपास जब धनी राम अपने खेत में गए उस दौरान भालू ने पेड़ से उतर कर धनी राम पर हमला किया जिसके बाद धनीराम गंभीर रूप से घायल हुआ है उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा धनीराम को गांव से पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया जहां पर 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भालू के हमले से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं जिससे लोगों को जान माल का खतरा बना हुआ है उन ने कहा कि ऐसे में वन विभाग के द्वारा भालू को पकड़कर चिड़ियाघर में ले जाए जाए ताकि ग्रामीणों की जान माल का नुकसान ना हो सके। अमेरिका की भालू से पूर छात्रों को भी जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है ऐसे में वन विभाग को समय पर भालू को पकड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई किसी तरह का नुकसान ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now