बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति में फोटो युक्त मतदाता  सूचियों का विशेष संक्षिप्त करवाया जा रहा पुन:निरीक्षण -राहुल कुमार

कहा-घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन 21 जुलाई  से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा |

दावे व आपेक्ष दाखिल करने की अवधि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रहेगी
 दावे आपेक्ष का निपटारा 26 दिसंबर मंगलवार को
 फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा |
न्यूज मिशन
 केलांग 7 जून
जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार जिला के 21 लाहौल स्पीति अनुसूचित जनजातीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रयुक्त होने वाली फोटो युक्त मतदाता  सूचियों का 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुन:निरीक्षण करवाया जा रहा है इस विशेष संक्षिप्त पुनः निरीक्षण  2024 की प्रारंभिक गतिविधियों के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व बूथ लेवल पर्यवेक्षकों, बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण नियमों तथा आईटी एप्लीकेशन के प्रयोग से संबंधित प्रशिक्षण 1 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक दिया जा रहा है  |
 उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा |
 उपयुक्त राहुल कुमार ने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, पुन: व्यवस्था, मतदान सूचियों, फोटो पहचान पत्र की त्रुटियों का निपटारा, निम्न गुणवत्ता, धुंधले तथा मतदाताओं के फोटो से भिन्न फोटो को उच्च गुणवत्ता वाले सही फोटो से परिवर्तित किया जाना,  अनुभागों, भागों की पुन: संरचना  और मतदान केंद्रों की सीमा व स्थिति का पुनः निर्धारण तथा मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन व मतदाता सूचियों की कमियों की जांच पड़ताल और कमिओं के समयवध रूप से निपटारे हेतु कार्य नीति का निर्धारण, कंट्रोल टेबलों का आघतन कार्य 22 अगस्त  से 29 सितंबर 2023 तक किया जाएगा |
 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि पर अनुपूरक सूची और एकीकृत प्रारूप मतदाता सूचियों को तैयार करने का कार्य 30 सितंबर  से 16 अक्टूबर 2023 तक किया जाएगा |
 उपायुक्त ने यह भी बताया कि पुन:निरिक्षण  गतिविधियों में प्रारूप प्रकाशन की तिथि 17 अक्टूबर2023 को होगी|
 दावे व आपेक्ष दाखिल करने की अवधि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर2023 तक रहेगी वह दावे आपेक्ष का निपटारा 26 दिसंबर मंगलवार को व फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा |
 उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला के समस्त नागरिकों से यह आह्वान किया है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर मतदाता सूचियों की सत्यापन के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें |
 उन्होंने यह भी आग्रह किया है की समस्त नागरिकों स्थानीय  राजनीतिक दलों,गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंडलों से यह आह्वान किया है कि वे मतदाता सूचियों की प्रारूप प्रकाशन की आगामी अवधि 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर  2023 के दौरान मतदाता सूचियों का निरीक्षण सुनिश्चित कर के पात्र नागरिकों के नाम दर्ज करवाने तथा अपात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटवाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now