कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
ऐतिहासिक रथ मैदान से 14 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद -भीमसेन शर्मा
कहा- महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली में 25000 लोग करेंगे शिरकत
मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली में प्रदेश भाजपा के बड़े नेता भी होंगे शामिल
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसर शर्मा ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक रथ मैदान से 14 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेंगे उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी संसदीय क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में मंडी संसदीय क्षेत्र की बड़ी रैली ऐतिहासिक रक्त मैदान में 14 जून को होगी जिसमें प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल होंगे उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा बजौरा, भुंतर से लेकर मनाली तक सजाया जाएगा। ऐतिहासिक धौलपुर रथ मैदान में रैली में 25000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने कहा कि रैली का संयोजक पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को बनाया गया है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है उन्होंने कहा कि 14 जून को भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश की चारों सीटें और मंडी संसदीय क्षेत्र की सीट भाजपा जीत कर उम्मीदवार को संसद पहुंचाएगा । उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली से हर कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा और जिसके बाद लोकसभा चुनावों के लिए हर बूथ में जाकर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेगा।



