कुल्लू जिला में 1 माह तक चलेगा ईष्ठ अभियान- आशुतोष गर्ग
हा-एचआईवी, एसटीआई,हेपेटाइटिस बी और टीवी की बीमारी की जाएगी स्क्रीनिंग
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से हरी झंडी झंडी दिखाकर की ईष्ट अभियान की शुरुआत
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेेश सरकार के द्वारा गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में एचआईवी,एसटीआई,हेपेटाइटिस बी और टीवी की बीमारी जांच के लिए ईष्ठ अभियान की शुरूआत की है।कुल्लू जिला में भी उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर ईष्ठ अभियान की शुभारंभ किया है। इस दौरान सीएमओ कुल्लू डाक्टर नागराज पवार और चिकित्सा अधिकारी नरेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे है। इस एडस कंट्रोल सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अभियान के तहत एडस जेल डीएडिक्शन सेंटर ,वृद्धाश्रम,बाल आश्रम सहित अन्य जगह पर लोगों की स्क्रीनिंग कर एचआईवी,एसटीआई,हेपेटाइटिस बी और टीवी की जांच कर लोगों का उपचार किया जाएगा।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा ईस्ट कैंपेन पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि एडस कंट्रोल सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लोगों की स्क्रीनिंग एचआईवी एसटीआई हेपेटाइटिस बी और टीवी की बीमारी जांच के लिए 1 माह तक अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जेल डीएडिक्शन सेंटर ,वृद्धाश्रम,बाल आश्रम सहित अन्य जगह जहां पर लोग ग्रुप में रहते हैं उन्होंने कहा कि पूरे जिला कुल्लू में 1 माह तक ईस्ट चैंपियन के तहत लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद उनका इलाज करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत आज कुल्लू जिला में हुई है जहां पर सबसे पहले जेल में जो लोग रह रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग से इस अभियान शुरुआत की जाएगी


