अन्य

अनमोल जीवन बचाने के लिए युवा  रक्तदान करे -सुंदर सिंह ठाकुर

क्षेत्रीय अस्पताल  कुल्लू में विभिन्न बीमारियों के ईलाज के लिए जुटाई जाएगी आधुनिक सुविधाएं

 

क्षेत्रीय अस्पताल  कुल्लू में विभिन्न बीमारियों के ईलाज के लिए जुटाई जाएगी आधुनिक सुविधाएं

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने रक्तदान कर महादान जीवनदान का दिया संदेश
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में युवा कांग्रेस के द्वारा मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के 58 वें जन्मदिन पर  रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।जिसमें खुद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य समर्थकों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर  महादान  का संदेश समाज को दिया।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा हर साल मेरे जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी युवा कांग्रेस के द्वारा मेरे जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के द्वारा भी रक्तदान किया गया है उनका कि मैंने खुद रक्तदान कर महादान संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सभी शुभचिंतकों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरे जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी है और रक्तदान शिविर में रक्तदान किया है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है जिससे यहां पर मरीजों को सभी टैस्ट और  मुफ्त दवाइयां सब्सिडी वाली दवाइयां उपलब्ध हो रही है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक मशीनरी भी उपलब्ध करवाएंगे ताकि लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now