राहुल गांधी को हाईकोर्ट से मिलेगा न्याय-सेस राम आजाद
कहा- जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होगी तक कांग्रेस पार्टी करेगी सड़कों पर आंदोलन
कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन कर रही है । इसी कड़ी में कुल्लू जिला में भी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पर सेस राम आजाद की अध्यक्षता में सत्याग्रह आंदोलन किया गया ।इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शनी मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली इस दौरान रैष रैली को कई कांग्रेस नेताओं और विधायक मनाली भुवनेवर गौड ने संबोधित किया और केंद्र सरकार पर षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का आरोप लगाया ।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि एआईसीसी और पीसीसी के दिशांत स्टोर पर 15 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की है उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर उनका बंगला भी खाली किया गया जिसको लेकर पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह आंदोलन कर रही है उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ आम आवाम सड़कों पर कर रहे हैं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाह नीतियों के खिलाफ उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गणित के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ और संविधान को कुचला जा रहा है उसके खिलाफ ज्ञापन दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक सत्याग्रह आंदोलन करेगी और जब तक राहुल गांधी को न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर सत्याग्रह आंदोलन करेगी उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होती तब तक केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज की है लेकिन कांग्रेस पार्टी हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कोर्ट से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 2019 में बात बोली थी लेकिन उसका केस सूरत हाईकोर्ट में रजिस्टर्ड हुआ है उन्होंने कहा कि कोर्ट में कई मामले कई सालों तक विचाराधीन है लेकिन राहुल गांधी के मामले में कोर्ट ने तत्परता दिखाते हुए फैसला दिया है उसका हम सम्मान करते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी हाई कोर्ट में अपील करेगी और राहुल गांधी को कोर्ट से न्याय मिलेगा


