अन्य

फोरलेन संघर्ष समिति ने , रास्तों, सम्पर्क सड़कों, निकास नालियों, विद्युत् लाईनों, पेयजल स्त्रोत को लेकर समाधान की मांग

 

न्यूज मिशन

कुल्लू

फोरलेन संघर्ष समिति जिला कुल्लू के जिलाध्यक्ष दिनेश सेन की अगुवाई में गत दिनों एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्य संसदीय सचिव श्री सुंदर सिंह ठाकुर तथा मनाली क्षेत्र के विधायक श्री भुवनेश्वर गौड़ को मिला था | जिसके आधार पर आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को जिला परिषद कुल्लू के सभागार में मनाली क्षेत्र के विधायक श्री भुवनेश्वर गौड़ की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपायुक्त कुल्लू द्वारा की गई | इस बैठक में फोरलेन सड़क निर्माण के कारण लोगो को उत्पन्न हुई विभिन्न समस्याओं जैसे कि रास्तों, सम्पर्क सड़कों, निकास नालियों, विद्युत् लाईनों, पेयजल स्त्रोतों, इसके आसपास की भूमि तथा भवनों की हानि इत्यादि को लेकर विस्तृत रूप से गहन चर्चा की गई | जिसके आधार पर एक माह के भीतर दोबारा समीक्षा बैठक की जाएगी तथा इससे पहले एस०डी०एम० कुल्लू व एस०डी०एम० मनाली मौके पर जाकर एक निरिक्षण रिपोर्ट तैयार करेंगे | बैठक में एन०एच०ए०आई० के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकरियों के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, जिला परिषद चेयरमैन पंकज परमार, उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, सदस्य अरुणा ठाकुर एवं आशा ठाकुर, फोरलेन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश सेन, एडवोकेट महेंद्र ठाकुर, दविंद्र नेगी, हुकम ठाकुर, कुसुम चन्द, जिला टोल प्लाजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजगीर महंत आदि सम्मिलित हुए | फोरलेन संघर्ष समिति द्वारा मनाली क्षेत्र के विधायक श्री भुवनेश्वर गौड़ द्वारा किये गये प्रयास के लिए विशेष आभार प्रकट किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now