अन्य
कुल्लू के गांवों में विकास दिशा वूथ के सदस्य करेगें तय -सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-भांग की खेती को वैध करने के लिए सरकार उठाएगी क्रांतिकारी कदम
बिजली महादेव रोपवे निर्माण के लिए 14 अप्रैल को खोले जाएंगे टैंडर
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में परिधिगृह के परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने विचार रखे वहीं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उचित दिशा निर्देश दिए और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग की मांग भी की।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ मंडी संसदीय क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न प्रकार की विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश में भांग की खेती को वैध करने के लिए सरकार क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में भांग की खेती नशे के लिए नहीं दवाइयों के लिए उपयोग की जाएगी जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जाएगी । उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल से पीज से ढालपुर के लिए पैराग्लाइडिंग शुरू होगी। इसके साथ-साथ ब्यास नदी में रामशिला से लेकर भुंतर तक रिवर राफ्टिंग गतिविधियां कुछ दिन में शुरू होगी उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के साथ-साथ रोजगार की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में 5000 युवाओं को स्थाई रोजगार दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि संगठन सरकार और प्रशासन के बीच तालमेल किस प्रकार आगे बढ़े उसको लेकर भी बैठक में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर चर्चा हुई है।उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में वूथ के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों को अमलीजामा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर बूथ में अपने गांव के विकास मे वूथ के सदस्य दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू में व्यवस्था परिवर्तन के तहत पर्यटन के क्षेत्र में 238 करोड रुपए का प्रावधान किया है। जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ बिजली महादेव रोपवे 240 करोड रुपए से तैयार किया जाएगा जिसको लेकर 14 अप्रैल को टेंडर निकाले जाएंगे। ।इसके लिए भुंतर संगम स्थल और देवी-देवताओं क उन्होंने कहा कि कुल्लू की देव परंपरा जीवित रहे। इसके लिए भुंतर संगम स्थल और देवी-देवताओं के मंदिरों के आसपास साफ सफाई की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार प्रशासन के बीच में भविष्य में तालमेल के साथ विभिन्न प्रकार की विकासात्मक योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए इस दिशा में बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रणनीति तैयार की गई है।। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमों में फसाया जा रहा है जिसके तहत पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाले समय में शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो भी आदेश दिए जाएंगे उसका अक्षरशः पालन किया जाएगा और केंद्र की भाजपा की सरकार के खिलाफ सड़कों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।।


