कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में 2 किलो 636 ग्राम चरस की बरामद

कुल्लू पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में 2 किलो 636 ग्राम चरस की बरामद
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस की टीम ने विभिन्न थानों के अंतर्गत पांच अलग-अलग मामलों में 7 लोगों से 2 किलो 636 ग्राम चरस बरामद की है पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है मामले में पुलिस चरस तस्कर ओके बैकवर्ड और फारवर्ड लिखवाले में जुट गई है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही अमल में ला रही है उन्होंने कहा कि पांच अलग-अलग मामलों में 7 लोगों से 2 किलो 636 ग्राम चरस बरामद की है जिसमें बंजार  थाना क्षेत्र  ने नाकाबंदी के दौरान फागुपुल के नजदीक गांड़ी नम्बर HP37G8622 की नियामानुसार चैकिंग की तो गाड़ी चालक 42 वर्षीय  रविन्द्र शर्मा पुत्र  देश राज गांव रक्कड़, जिला कांगड़ा  तथा नरेन्द्र कुमार पत्र श्री धर्म चंद गांव जसू,  जिला कागंड़ा के कब्जे से 928 ग्राम चरस  बरामद की है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है ।वहीं भुन्तर  पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान 43 वर्षीय  टिकम राम पुत्र लाल सिंह गांम ग्रांमग, जिला कुल्लू हि0 प्र0 उम्र 43 साल के कब्जे से 27 ग्राम चरस  बरामद की है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है । तीसरे मामले में कुल्लू पुलिस की एसआईयू  टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान 42 वर्षीय  सुन्दर सिंह पुत्र श्री मोती राम निवासी गांव कालंग, जिला कुल्लू 760 ग्राम चरस बरामद की है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।वही चौथे मामलें में कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम  गश्त व नाकाबंदी के दौरान  33  वर्षीय जगबिन्द्र सिंह पुत्र सतबीर सिंह निवासी गांव अलीपुर जिला गुरुग्रांम हरियाणा व। 39 वर्षीय  योगेश कुमार पुत्र सुशिल कुमार निवासी गांव अलीपुर, जिला गुरुग्रांम हरियाणा निवासी  के कब्जे से 502 ग्राम चरस* बरामद की है । दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। वहीं पांचबे मामलें में
5. मणीकरण पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान रितिक गर्ग पुत्र  परमानंद गर्ग निवासी मकान नम्बर 547 गंगा नगर, राजस्थान के कब्जे से 419 ग्राम चरस* बरामद की है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है
। पुलिस सभी नशा तस्करों की बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है ऐसे में नशा तस्करों के फोन कॉल की डिटेल भी गाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now