कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत बन गई देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी- भीम सेन शर्मा

कहा- 6 अपैल1980 में संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी की रखी थीं नींव

कुल्लू में भाजपा 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा सेवा सत्ता
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश दुनिया में जहां हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है वहीं देशभर में भाजपा का स्थापना दिवस भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि देव भूमि कुल्लू जिला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने संस्थापक सदस्य महेश्वर सिंह की मौजूदगी में संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है इसी कड़ी में भाजपा के सभी मोर्चा को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 40 साल के इतिहास में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चल रही है वहीं कई राज्यों में भाजपा की सरकार है देश और समाज हित में बेहतरीन कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब 1980 में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि दूर-दूर तक भाजपा की सरकार बनेगी लेकिन कार्यकर्ताओं के कर्मठता और शीर्ष नेतृत्व की क्षमता दृढ़ संकल्प के चलते आज दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है उन्होंने कहा कि आगे भी कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से निरंतर पार्टी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें ऐसी कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now