कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश
अभिनेत्री काजोल , अभिनेता सुनील शैट्टी, पृथ्वीराज व इब्राहिम खान , नंदा देवी व जुगल हंसराज शूटिंग के लिए पहुँचे मनाली

न्यूज़ मिशन
मनाली
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड एक साथ आए आधा दर्जन वॉलीवुड स्टार कलाकारों ने पर्यटन नगरी की डेरा जमाया है। सुपर स्टार्स काजोल पृथ्वीराज व इब्राहिम खान निर्देशक करन जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म सरजमीं की शूटिंंग के लिए मनाली आए हैं जबकि सुनील शैट्टी, नंदा देवी व जुगल हंसराज वैब सीरीज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हैं। अभिनेतत्री काजोल स्पेन रिजॉर्ट में ठहरी हैं, जबकि पृथ्वीराज, इब्राहिम खान सुनील शैट्टी, नंदा देवी व जुगल हंसराज ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं।
दूसरी तरफ विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही चार्ली चोपड़ा वैब सीरीज की शूटिंग भी जारी है। लारा दत्ता, गुलशन ग्रोबर व शबाना आजमी भी शूटिंग में व्यस्त हैं। स्पेन रिजॉर्ट के मैनेजर राकेश नेगी ने बताया कि काजोल का रिजॉर्ट में पहुंचने पर कुल्लवी टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया गया। स्थानीय को-ऑर्डीनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक स्टार कलाकार मनाली पहुंचे हैं, वहीं सरजमीं फिल्म की शूटिंग मनाली सहित लाहौल की वादियों में की जाएगी।
उधर कारोबारी नकुल खुल्लर ने बताया कि फिल्म सरजमी और हिंदी वैव सीरीज की शूटिंग के लिए वॉलीवुड स्टार्स ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुँचे है।कुछ दिनों के होटल बुक किया है।



