कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल होगा चुनाव-खिमी राम चौहान

कहा-प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लिया भाग

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 2 दिवसीय  इंटक का 33 वे राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ जिसमें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर  संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में की इनमे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाग लिया। इस अधिवेशन के लिए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह सहित  सभी ज़िलनके दर्जनों पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया जिसमे।जिला कुल्लू के अध्यक्ष खिमी राम चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुकम सिंह ठाकुर महासचिव त्रिलोक शर्मा मेला इंटक अध्यक्ष कृष्णा मोहिनी वासुदेव शर्मा दिशा शीला ने भाग लिया। इंटक के जिला अध्यक्ष श्री राम चौहान ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 33 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश में राष्ट्रीय अधिवेशन में अन्य देशों से भी जाने गेट्स ने भाग लिया जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश ,श्रीलंका साउथ अफ्रीका सहित  प्रदेश से आए हुए डेलीगेटर लगभग 7000 डेलीगेट ने भाग लिया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में  मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के बारे में चर्चा हुई और   पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट के हाथों देने का विरोध किया इसके अलावा पब्लिक सेक्टर के मजदूरों की पेंशन रिवीजन के बारे में भी चर्चा की गई मनरेगा कंस्ट्रक्शन मजदूरों की सदस्यता बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि कल 23 फरवरी को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा जिसमें उम्मीद है कि डॉक्टर  संजीवा रेड्डी तो फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान मिलेगी उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में इंटक देशभर के मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लगातार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारों समक्ष कर्मठता से उठाता आया है और मजदूरों के हकों के। लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now