कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मनाली लेह नेशनल हाईवे 3 पर आवाजाही बंद
सोलंगनाला -अटल टनल के बीच ग्लेशियर का मलबा सड़क पर आने से पर

सोलंगनाला अटल टनल के बीच स्नो गैलरी के 3 समीप ग्लेशियर गिरने से मनाली लेह नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद
बीआरओ की मशीनरी ग्लेशियर के मलबे हटाने में जुटी
न्यूज़ मिशन
मनाली
चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 3 पर सोलंग नाला और अटल टनल के बीच सुनो गैलरी के समीप ग्लेशियर गिरने से यातायात अवरुद्ध हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद मनाली ले नेशनल हाईवे 3 पर सोलंग नाला से कुछ दूरी पर सुनो गैलरी के समीप ग्लेशियर का भारी मलबा सड़क पर आने से नेशनल हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। वही बीआरओ की मशीनरी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्लेशियर के मलबे को हटाने में जुट गई है ग्लेशियर के मलबे के चलते सड़क अवरुद्ध होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है ऐसे में सैकड़ो पर्यटक सड़क खुलने का इंतजार सैकड़ों पर्यटक वाहन कर रहे हैं। एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि नेशनल हाईवे 3 पर सोलंग नाला और अटल टनल के बीच स्नो गैलरी के समीप ग्लेशियर प्रभारी मलबा आने से सड़क यातायात अवरुद्ध हुआ है उन्होंने कहा कि इसकी सूचना बीआरओ को दे दी है और बीआरओ की तरफ से सड़क बहाली का कार्य शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि जैसे ही सड़क से ग्लेशियर का मलबा हटाया जाएगा उसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।।



