न्यूज़ मिशन
शिमला-16 फरवरी.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज शिमला में होंगे। होटल पीटरहॉफ में वे दूरदर्शन शिमला की 24 घंटे सेवा का उद्घाटन करेंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में स्पेशल चीफ गेस्ट होंगे। वे भी केंद्रीय मंत्री के साथ मंच साझा करेंगे और दूरदर्शन के 24 घंटे प्रसारण के उद्घाटन का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम के दाैरान विजिलेंस की 3 किताबों और हिम VIC ऐप भी लॉन्च करेंगे। यह किताबें ट्रैप मामलों की जांच, आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच और अन्य भ्रष्टाचार विरोधी अपराधों की जांच विषयों से संबंधित हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री का विधानसभा चुनाव 2022 के बाद प्रदेश का यह पहला दौरा है। हालांकि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है, लेकिन इन्फॉर्मेशन एवं ब्रॉडकास्ट मंत्री होने के चलते दूरदर्शन के इस कार्यक्रम में उन्हें ही बुलाया गया है।