कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत तकनीकी संवर्धन एवं नेतृत्व पर दिया जा रहा विशेष ध्यान- अजय कुमार शर्मा

कहा- शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम से पढ़ाई को बनाया जा रहा इफेक्टिव

देव सदन के सभागार में पांच दिवसीय तकनीकी संवर्धन एवं नेतृत्व पर कार्यशाला हुई शुरू
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान जरड़ के द्वारा समग्र शिक्षा स्टार प्रोजेक्ट के तहत जिला भर के सेंटर हेड टीचरों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई है जिसमें दिल भर के 93 सेंटर हेड टीचर भाग ले रहे हैं इस कार्यशाला के द्वारा तकनीकी संवर्धन एवं नेतृत्व को लेकर विशेषज्ञों द्वारा सेंटर हेड टीचरों को महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया करवा ज रही है जिसके तहत स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
 जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान जरड़  के लेक्चरर एवं कार्यशाला के प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पूरे जिला भर के 93 सेंटर हेड टीचर (सीएसटी)  तकनीकी संवर्धन एवं नेतृत्व कार्यशाला में भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जा रही है उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा के लिए कक्षा 1 से लेकर 5 तक स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ कौशल करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि  स्कूलों में छात्रों को बच्चों को विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज और प्ले लर्निंग, टॉय मेकिंग के लिए सरकार की तरफ से प्रति छात्र 500  रुपये का फंड दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्र किसी ना किसी कौशल में परिपूर्ण हो उसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में छात्र किसी एक कौशल में परिपूर्ण होकर आगे जाकर आजीविका कमा सके इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के लिए नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक फाउंडेशन एंड लर्निंग मेमेरेसी के तहत 3 मुख्य उद्देशय है। जिसमें सबसे पहले बच्चे का स्वास्थ्य के साथ-साथ एक अच्छा कम्युनिकेटर बन सके और लंदन के साथ-साथ एक अच्छा एनवायरमेंट में पढ़ाई की तरफ आकर्षित हो इसके लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now