कुल्लू भाजपा ने जिला की बैठक में संगठनात्मक विषय को लेकर हुई चर्चा
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी बैठक में लिया भाग
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक परिधिगृह कुल्लू में संपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाभर के पदाधिकारियों ने भाग लिया इस बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक परिधिगृह कुल्लू में होगी।बैठक में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का विशेष मार्गदर्शन रहेगा।
बैठक में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर,मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा,कुल्लू जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, बंजार क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,कुल्लू से 2023 के प्रत्याशी नरोतम ठाकुर ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,जिला भाजपा के पदाधिकारी,सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।