सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि सुविधा व दांत का डॉक्टर न् होने जनता परेशान-महेश शर्मा
कहा-मुख्यमंत्री से जनता की समस्याओं के समाधान की करेगें मांग
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
सैंज के घाटी के 17 पंचायतों और 25000 आबादी का एकमात्र सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं न मिलने से लोगों को मुश्किल होता का सामना करना पड़ रहा है सैंज घाटी में रात्रि सुविधा दांत का डॉक्टर ना होने के कारण ग्रामीणों को कुल्लू या नेरचौक की तरफ जाना पड़ता है जिससे आम जनता परेशान है पीछे भी कई वर्षों से घाटी की जनता और सैंज संयुक्त संघर्ष समिति सुविधाओं के लिए संघर्ष करती आई है लेकिन अभी दांत का डॉक्टर और रात्रि सुविधा ना चलने के कारण घाटी की जनता में रोष है वहीं जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष एवम् सैंज संयुक्त संघर्ष समिति के महेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही सैंज हॉस्पिटल के मसले पर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलेंगे और समस्याओं से अवगत भी करवाएंगे उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू घाटी के लिए जनता के लिए सुविधा प्रदान करेंगे