अन्य

मशगां के राहुल को इलाज में मदद के लिए कार सेवा दल संस्था द्वारा दी गई आर्थिक सहायता

परिवार के आर्थिक स्थिति को देखते हुए दी गई मदद

न्यूज़ मिशन

कुल्ल

जिला कुल्लू के बजौरा  मशगां के  जय राम  परिवार में उनकी पत्नी व दो बेटे है। जय राम खेती बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। जय राम का छोटा बेटा राहुल पिछले पांच वर्षों से बीमार चल रहा है। जब राहुल 16 वर्ष का था तब उसे रीढ़ की हड्डी में दर्द होना शुरू हो गया। जिस कारण उसका आपरेशन सुंदरनगर के किसी निज़ी अस्पताल में हुआ। उसके कुछ समय पश्चात वह ठीक हो गया था और किसी दुकान पर काम कर रहा था। लेकिन कुछ समय बाद उसका गाड़ी से टक्कर मारने के कारण हाथ में चोट लग गयी जिसका ऑपरेशन PGI चंडीगढ़ में हुआ। उसके बाद उसके हाथ ज्यादा नही चल पाता था। धीरे धीरे राहुल के शरीर ने कमर से नीचे काम करना बंद कर दिया। जब उसके टेस्ट शिमला IGMC में करवाये गए, तो पता चला उसे कमर में जख्म होने के कारण कैंसर हो गया है। जिसका इलाज़ शिमला कैंसर अस्पताल में हो रहा है।

जय राम पिछले पांच सालों से अपने बेटे राहुल का इलाज़ करवा रहे है। जिस कारण वह अपनी खेती बाड़ी पर भी ध्यान नही दे पा रहे है। रोजगार का कोई और साधन भी नही है। बेटे के इलाज़ के लिए जय राम ने अपनी रिश्तेदारों से भी मदद ली है, जिसका उधार उन्हे अभी बापिस देने को है। अब उन्हे मदद के लिए कोई रास्ता नही दिख रहा था कि वह किस से मदद ले।
गाँव के किसी सदस्य द्वारा उन्हे कार सेवा दल संस्था के बारे में बताया गया, और वह तुरंत संस्था के कार्यलय में पहुंचे। उन्होंने संस्था के अधिकारियों को अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताया। संस्था के अधिकारियों ने उनकी समस्या ध्यान से सुनी और समस्या को देखते हुए जय राम को कार सेवा दल संस्था द्वारा मदद के तौर पर 5000 रुपए का चेक दिया गया। ताकि दवाई और आने जाने में उनकी कुछ मदद हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now