2024 में बड़े अंतर से जीतेंगे मंडी लोकसभा सीट- मनसुख मांडविया
कहा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत के प्रति बदला नजरिया, विश्व की बड़ी शक्ति बना भारत।
न्यूज़ मिशन
मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भरा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, उन्होंने कार्यशाला में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए 2024 के बड़े अंतर से मंडी लोकसभा सीट जीतेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत के प्रति बदला नजरिया, विश्व की बड़ी शक्ति बना भारत।लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंडी लोकसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और अनुशासन आधारित राजनैतिक दल है और लगातर राष्ट्र को ससक्त करने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जबसे देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है तब से विश्व का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है और भारत विश्व शक्ति बन कर उभरा है।