लालच में आकर किसी से ओटीपी और पासवर्ड शेयर न करें ऑनलाईन ठगी से बंचे -पामा छेरिंग
कहा-बैंक कभी भी खाताधारकों से ओटीपी, पासवर्ड की जानकारी नहीं लेता
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू ज़िला के शिलानाला में आज एकदिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान बीर सिंह ने कहा कि आज इस तरह के जागरूकता शिविरों का महत्व और अधिक बढ़ गया है इनके माध्यम से न केवल हमें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बैंकों द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी हासिल होती बल्कि ये हमें आये दिन ऑनलाइन होने वाली ठगी के बारे में भी जागरूक करने में सहायक होते हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर ग्राम स्तर तक लगाए जाने चाहिए ताकि लोग विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ साथ ऑनलाइन ठगी से भी बच सकें। लीड बैंक के प्रबंधक पामा छेरिंग ने उपस्थित लोगों को बताया की बैंक कभी भी उनसे ओटीपी, पासवर्ड की जानकारी नहीं लेता है, उन्होंने कहा कि हमें किसी भी व्यक्ति को पासवर्ड,ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देनी चाहिए और न ही किसी लालच के झांसे में आना चाहिए। उन्होंने बैंको द्वारा अपने ग्राहको दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी।


