अन्य

प्रदेश विकासात्मक कार्य फाईलों में नहीं धरातल पर होंगें विकास कार्य:सुंदर ठाकुर

कहा -200 करोड़ से बनेगा विजली महादेव के लिए रोप वे

फाइलों में नहीं धरातल पर होंगें विकास कार्य:सुंदर ठाकुर
-200 करोड़ से बनेगा विजली महादेव के लिए रोप वे
एंकर
कुल्लू में  मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहाकि  सुक्खू सरकार में विकास कार्य फाइलों में नहीं बल्कि धरातल पर होंगें। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक पर्यटन प्रोजेक्टों की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी और जनता को पर्यटन के कार्य जमीन पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नए टूरिस्ट टेस्टिनेशन विकसित होंगें और जिला कुल्लू का पर्यटन भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर नजर आएगा। वे यहां बजौरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वे सीपीएस बनने के बाद यहां पहली बार पहुंचे।  उन्होंने कहा कि कुल्लू का विजली महादेव रोप वे 200 करोड़ की लागत से बनेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट 170 करोड़ का था लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए हैं और खराल घाटी को पर्यटन से जोड़ने के लिए 30 करोड़ रुपए की लागत से पेछा में बोर्डिंग व डी बोर्डिंग स्टेशन बनेंगे। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारी कहते थे कि ओपीएस बहाल नहीं हो सकता। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी और सुक्खू सीएम बने और उन्हीं अधिकारियों ने कहा कि ओपीएस बहाल हो सकती है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊर्जावान मुख्यमंत्री बने हैं जो रात 12 बजे तक काम करते हैं और व्यवस्था परिवर्तन में जुटे हुए हैं। इसी तरह कुल्लू में भी व्यवस्था परिवर्तन होगा। भुंतर सब्जी मंडी पुल भी बनेगा,भूतनाथ पुल भी बनेगा,अस्पताल की व्यवस्था भी सुधरेगी और भुभु जोत टनल भी बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें महत्वपूर्ण विभाग दिए हैं और वे इसमें खरा उतरने का प्रयास करेंगें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा है कि उन्हें मंत्री नहीं बनाया लेकिन मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी को इतने विभाग देकर सम्मान दिया है।
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर कांग्रेसी सरकार में सीपीएस बनने के बाद कुल्लू पहुंचे हैं यहां पहुंचने पर उनका लोगों ने जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। हालांकि 15 जनवरी को सुंदर सिंह ठाकुर मंडी दौरे पर थे लेकिन 16 जनवरी को वह अपने गृह क्षेत्र कुल्लू दौरे पर पहुंचे।
कुल्लू आगमन पर सुंदर सिंह ठाकुर का सबसे पहले कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में बंजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और उसके बाद कुल्लू की तरफ रवाना हुए।
इस दौरान सबसे पहले जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में लेकर कुल्लू ऐतिहसिक ढालपुर कुल्लू पहुंचने  तक र्दजनों जगह  ढोल नगाड़ों के साथ सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का स्वागत किया गया इस मौके पर यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें फूल मालाएं पहनाकर यहां पहुंचने पर स्वागत किया है।
इससे पहले सुंदर ठाकुर का औट, पनारसा, टकोली में भी लोगों ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now