एक नरेंद्र (स्वामी विवेकानंद) के विकसित भारत के सपने को आज साकार कर रहा है दूसरा नरेंद्र: अनुराग ठाकुर
कर्नाटक के हुब्बली-धारवाड़ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत
न्यूज़ मिशन
आज कर्नाटक के हुब्बली-धारवाड़ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय युवा एवं खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। संबोधन की शुरुआत युवाओं को समर्पित जोशीली पंक्तियों के साथ करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “अनवरत गति से बहती शीतल हवा हैं हम, मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को आँखों में लेकर चले हैं हम, न थके हैं, न थमे हैं, न रुके हैं हमारे कदम, सर्व-समावेशी, नए भारत,
बदलते भारत और बढ़ते भारत के युवा हैं हम, युवा हैं हम।
श्री ठाकुर ने कहा, ” कर्नाटक के Hubli-Dharwad में भारत के कोने कोने से एकत्रित युवा व अपनी ओर से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत अभिनंदन। ये महोत्सव हमारे राष्ट्र की संस्कृति व जिज्ञासा, समुदाय व भौगोलिक क्षेत्रों की जिज्ञासाओं को सामने लाता है।”
स्वामी विवेकानंद द्वारा खेल व शारीरिक व्यायाम के महत्वत को परिलक्षित करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, “स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था गीता व रामायण पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। फुटबॉल खेलोगे तो मांसपेशियां मजबूत होंगी, ह्रदय फौलादी बनेगा। तभी तो गीता और रामायण का सार समझ पाओगे।”
आगे स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को प्रधानमंत्री जी द्वारा धरातल पर लाने के कार्य की सराहना करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, ” प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने फिट इंडिया, खेलो इंडिया, खेल महाकुंभ जैसे अनेकों कार्यक्रम चलाकर युवाओं को स्वस्थ बनाने का कार्य किया। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया कि भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ यूपीआई एप बना पाया। स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया से युवा आज आत्मनिर्भर बन रहे हैं।”
अनुराग ठाकुर ने आगे अपने संबोधन में अमृत काल व प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण की बात करते हुए कहा, “भाइयों और बहनों यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारत निर्माण में युवाओं की मुख्य जिम्मेदारी है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री जी ने ‘पंच प्रण’ के बारे में बतलाया है। भारत को विकसित बनाना है। अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना है। गुलामी की मानसिकता को मिटाना है। एकजुटता के लिए कटिबद्ध रहना है। हर नागरिक को अधिकारों से आगे बढ़ कर कर्तव्य परायण बनना है। इसी से हम स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर होंगे। इस वर्ष के युवा महोत्सव की थीम भी विकसित युवा व विकसित भारत है। इसका आधार आदरणीय प्रधानमंत्री जी के पंच प्रण हीं हैं।”
आगे G20 पर बोलते हुए श्री ठाकुर ने कहा, ” अभी भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिली है। जी-20 के अंदर हम Y20 के अंतर्गत Y Talks और Y Walks के माध्यम से हर जिले, हर शहर, हर राज्य में जाने का काम करेंगे।”
अपने संबोधन के अंत में माननीय केंद्रीय मंत्री में युवाओं से आवाहन करते हुए कहा, “अंत में मैं यही कहना चाहूंगा की एक नरेंद्र ने जिस भारत का सपना देखा था उसे आज के नरेंद्र पूरा कर रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के समय पूरी दुनिया में अगर किसी ने अपने बच्चों को सही सलामत वापस लाया तो वह नरेंद्र मोदी जी ही थे। हमने ऑपरेशन गंगा चलाकर 27000 से ज्यादा बच्चों को सकुशल भारत लाया। आज भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मैं आप सभी युवाओं से यह आवाहन करता हूं कि आइए एक नए भारत की परिकल्पना को साकार करें। एक नया, नशा मुक्त, भय मुक्त, गंदगी मुक्त, विकसित भारत बनाएं