प्रदेश में भाजपा का काला अध्यय हुआ समाप्त-सुंदर सिंह ठाकुर
कांग्रेस ने जनता से 10 गारंटी का वादा करेगी पूरा पूरा
कहा-प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बन रही कांग्रेस सरकार
अपनी जीत का श्रेय कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं को दिया
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की उसके बाद कार्यकर्ताओं के संग जश्न मनाया इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का काला अध्याय समाप्त हुआ है और जनता ने भाजपा को नकार दिया है और कांग्रेस को खुलकर समर्थन दिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने जनता के साथ 10 गारंटी को लेकर जो वादा किया है वह पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्ग युवा महिलाओं कर्मचारियों ने भरपूर समर्थन दिया है उसके लिए हमेशा जनता का आभारी रहूंगा उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं से जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए धनबल बाहुबल का प्रयोग किया। लेकिन कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन किया है। उन्होंने कहाकि इस जीत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों जल्द पार्टी का आयोजन किया जाएगा।


