अन्य
देश के संविधान में सभी वर्गों के अधिकारों को किया संरक्षण – सेस राम आजाद
कहा- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चेयरमैनशिप में 2 साल 11 महीने 13 दिन में संविधान की किया तैयार
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कांग्रेस ने धूमधाम के साथ मनाया संविधान दिवस
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें याद किया इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष् सेस राम आजाद ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संविधान के सिद्वातों व मूल्यों की संपूर्ण जानकारी दी इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिरियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान के सरंक्षण के नियमों के पालन की शपथ ली।
कुल्लू जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे राष्ट्र में संविधान दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने 18 दिन संविधान के निर्माण में लगे हैं उन्होंने कहा कि संविधान सभा के चेयरमैन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का निर्माण किया गया जिसमें सभी वर्गों के लोगों को अधिकार दिए गए हैं उन्होंने कहा कि इस संविधान में 350 कनिका ,कानून में अपनी एक विशेषताएं हैं उन्होंने कहा कि 2015 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125 भी वर्षगांठ के उपलक्ष पर संविधान दिवस पर कांग्रेस पार्टी ने पूरे राष्ट्र में संविधान दिवस को मनाने निर्णय लिया था उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी देशों से भिन्न है ऐसे में संविधान के सिद्धांतों और मूल्यों व नियमों के अनुसार देश में कार्यपालिका,न्यायपालिका ,विधान पालिका के अनुसार कार्य हो रहे है।उन्होंने कहाकि सभी कांग्रेसजनों ने संविधान के नियमों के अनुसान कार्य करने की शपथ ली है।