कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने जगतसुख में किया संस्कृत महाविद्यालय का शुभारंभ

जगतसुख में होटल प्रबंधन संस्थान खोला जाएगा, 40 बीघा भूमि में बनेगा संस्थान

न्यूज मिशन

 

कुल्लू

कुल्लू 14 अक्टूबर। शिक्षा भाषा और संस्कृति मंत्री  गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा के अंतर्गत जगतसुख में संस्कृत महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। प्रदेश की साक्षरता दर देश में अव्वल स्थान पर है। शिक्षा के अन्य मांगों में भी हिमाचल प्रदेश देश के दूसरे राज्यों से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा पर कुल बजट का 16% व्यय किया जा रहा है जबकि राष्ट्रीय दर 6% की है। उन्होंने कहा मनाली विधानसभा क्षेत्र में अनेक नए स्कूल खोलने तथा बहुत से स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। साथ ही 30 करोड़ की लागत से ज्यादा के नए भवन निर्माण किए गए हैं।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्कृति कॉलेज जगतसुख के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बड़ी देन है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सभी प्रकार के अनुष्ठान विवाह शादी व कर्मकांड संस्कृत में होते हैं और संस्कृत सभी भाषाओं की जननी भी है इसलिए अधिक से अधिक बच्चे संस्कृत पढ़े इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जगतसुख में 40 बीघा भूमि पर एक शानदार संस्कृत महाविद्यालय का भवन बनाया जाएगा बहरहाल इस की कक्षाएं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चलेंगे।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कुल्लू दशहरे में आगमन को ऐतिहासिक बताया उन्होंने कहा कि देश का कोई प्रधानमंत्री पहली बार कुल्लू दशहरा में आया है और यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी है और हर क्षेत्र का विकास किया है हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि नाथन को नई ग्राम पंचायत बनायाऔर इसमें स्वास्थ्य उप केंद्र भी दिया। उन्होंने कहा हरिपुर में पशुपालन अस्पताल बनाया, नगर में नई तहसील बनाई तथा जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोला। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में बंदरोल में नवोदय विद्यालय तथा शिवबाग में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उनकी देन है

 

गोविंद ठाकुर ने कहा कि जगतसुख में होटल प्रबंधन संस्थान खोला जाएगा और यह संस्थान 40 बीघा भूमि में बनेगा संस्थान की स्वीकृति का मामला केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मनाली विश्व पटल पर जाना माना पर्यटन स्थल है और यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाओं के चलते होटल प्रबंधन संस्थान का खोला जाना बहुत जरूरी है।

 

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश श्रीनिवास रामानुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन भी वितरित किए। हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि गोविंद ठाकुर ने मनाली विधानसभा का चौमुखी विकास करने के लिए दिन रात मेहनत की है। कोई एक ऐसा क्षेत्र नहीं जहां तक विकास ना पहुंचा हूं और कोई एक ऐसा व्यक्ति नहीं जो सरकार की योजनाओं से लाभान्वित ना हो रहा हो।

 

जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें । उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से प्रदेश का विकास किया है वह अपने आप में इतिहास है और एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। इससे पूर्व थाने ग्राम पंचायत के प्रधान ने स्वागत किया तथा क्षेत्र की मांगो से मंत्री को अवगत करवाया। ऋषि युवक मंडल  ने जगतसुख में स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने की मांग भी मंत्री से की

 

 

मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील चंद्र शर्माराजकीय डिग्री महाविद्यालय हरिपुर के प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा, उप निदेशक शिक्षा शांतिलाल शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता समारोह में उपस्थित रही। पंचायत प्रधान पुष्पा ठाकुर, अमर ठाकुर, कल्पना तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य मंजरी नेगी व जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर ने इस अवसर पर अपने विचार रखे हैं इन सभी ने अपने अपने क्षेत्रों में पिछले साल में हुए विकास की गिनती की।

जिलाध्यक्ष भीमसेन मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुरजिला महामंत्री अखिलेश कपूरमंडल महामंत्री ठाकुर दासउपाध्यक्ष पंचायत समिति अनीता ठाकुरराजकीय महाविद्यालय हरिपुर के प्राचार्य हरीमन शर्मासहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में शहर की जनता समारोह में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now