कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
दशहरा उत्सव में नार्थ जोन वॉलीबॉल चैम्पियंनशिप व ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू-
नार्थ जोन वॉलीबॉल चैम्पियंनशिप में 6 टीमें में और ग्रामीण क्षेत्रों की 72 टीमें ले रही भाग
उपायुक्त कुल्लुआशुतोष गर्ग ने किया विधिवत शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के चौथे दिन ऐतिहासिक रथ मैदान में उत्तर भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता और ग्रामीण खेलें का शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने किया इस मौके पर एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष कर को टोपी मफलर व समिति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस दौरान उपायुक्त कुल्लू ने उत्तर भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से मुलाकात की और सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी। उत्तर भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में से टीमें भाग ले रही है जिसमें हिमाचल की टीम एसएसबी दिल्ली, आर्मी स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली बीईजी रुड़की और हरियाणा पुलिस की टीमें भाग ले रही है। इसमें पहले दिन आर्मी स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली ने एसएसबी दिल्ली की टीम को हराया वहीं दूसरे मैच में बीजी रुड़की को हरियाणा पुलिस की टीम ने हराया। तीसरे मैच में एसएसबी दिल्ली की टीम ने शिमला की टीम को हराया
।वहीं ग्रामीण खेलकद प्रतियोगिता में वालीबॉल में 32 और कबड्डी में 40 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी में 16 मैच हुए जबकि वॉलीबॉल मे
12 मैच हुए जिसमें दूसरे दिन भी खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे
वीओ- उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर नॉर्थ जोन वॉलीबॉल चैंपियनशिप और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है उन्होंने कहा कि नॉर्थ जोन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 6 टीमें भाग ले रही है जिसमें पुलिस विभाग और जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत की टीम पर नॉर्थ जोन वालीबॉल चैंपियनशिप ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों के द्वारा युवाओं को फिट रहने और नशे से दूर रहने के लिए खेलों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारे कुल्लू जिला में नशे की बड़ी समस्या है इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल कबड्डी रस्साकशी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। अमरीका की उम्मीद करते हैं कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में युवा अपना प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।



