ऐतिहासिक रथ मैदान में 8000 महिलाओं ने महानाटी कुल्लवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर महिलाओं सशक्तिकरण का दिया संदेश
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आसरा बोट आसरा अधिकार की थीम पर हुई कुल्लवी महानाटी
महिलाओं ने दिया संदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , आसरा वोट आसरा अधिकर
पारंपारिक कुलवी परिधानों में सुसज्जित महिलाओं ने 1 घंटे तक की कुलवी नाटी
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने महिलाओं के साथ डाली नाटी
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आसरा बोट आसरा अधिकार की थीम पर हुई कुल्लवी महानाटी
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्रष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तीसरे दिन ऐतिहासिक रथ मैदान में महानाटी का आयोजन किया गया जिसमें 8000 से अधिक महिलाओं ने पारंपारिक कुल्लवी वेशभूषा में सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी रजनीश ठाकुर के साथ महानाटी में शामिल हुए जहां पर महिलाओं ने 1 घंटे तक सामूहिक कुल्लवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस लोक नृत्य के माध्यम से हजारों महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आसरा बोट आसरा अधिकार ,नशा मुक्ति की थीम पर पूरे विश्व को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारी कुल्लवी लोक नृत्य महानाटी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में हर साल महानादी का आयोजन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महानाटी में जिला की हजारों महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया है। और हमारी कुल्लवी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए भी महिलाएं प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि इस नाटी के माध्यम से युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिल रही है इसीलिए इस महानाटी में महिलाएं उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
वीओ- उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि महानाटी कार्यक्रम में 8000 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक कुल्लवी नृत्य प्रस्तुत किया है उन्होंने कहा कि इस महा नाटी के माध्यम से ना केवल कुल्लू की संस्कृति को संरक्षण करने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि इसके माध्यम से नारी सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,नशा मुक्ति का संदेश महिलाओं ने दिया है। उन्होंने कहा कि इस महा नाटी के माध्यम से आने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले उसको लेकर भी संदेश दिया है उन्होंने कहा कि कुल्लवी लोकनृत्य गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। विश्व में अपने आप को पहचान दिला चुकी है इस महा नाटी के माध्यम से जितने भी महिलाओं ने भाग लिया है उनका आभार प्रकट करते हैं।
प्रतिभागी दीपिका ठाकुर ने कहा कि कुलवी लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए महिलाएं प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि इस नाटक के माध्यम से महिलाएं में सशक्तिकरण का संदेश दिया है उन्होंने कहा कि कुल्लवी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है ऐसे में युवा पीढ़ी भी इस अपनी लोक संस्कृति को संजोने के लिए आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल भी लोक नृत्य ने 2014 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है 2015 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बना है ऐसे में इस नाटी को हर साल दशहरा उत्सव में आयोजित किया जा रहा है और महिलाओं को अपनी संस्कृति को दिखाने का मौका मिल रहा है