कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

लगघाटी के धोचक 50 लाख रुपये से लग सदन जनता को किया समर्पित- सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- 12 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी सुविधाएं

लग सदन में लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर सहित अन्य सुविधा रहेगी उपलब्ध
कुल्लू
कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की घाटी के धोचक में 50 लाख की लागत से बने लग सदन को जनता को समर्पित किया इस दौरान स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों व महिला मंडल युवक मंडल सहित देव समाज के लोगों ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी व पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष शशि पाल , लग घाट सर्कल के अध्यक्ष तारा कैप्टन तारा चंद ठाकुर विधायक संजय सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी इंदिरा ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि साहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वीओ- विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लग घाटी के धोचक में 50 करोड रुपए की लागत से लग सदन का निर्माण किया गया है जिसका विधिवत उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया है उन्होंने कहा कि इस लग सदन में लगघाटी की 12 पंचायतों के हजारों लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेगी जिसमें विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी उन्होंने कहा कि लग सदन में जंज घर के साथ-साथ लोगों को रहने के लिए कमरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा  कि घाटी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जहां पर हजारों लोगों को विवाह शादियों का धार्मिक कार्यक्रम के लिए सामूहिक आयोजन के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि लग घाटी के सभी लोगों को इसके लिए बधाई और महिला मंडल युवक मंडल ब्रह्मदेव समाज के सभी लोगों को इस लग सदन में उचित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now