कुल्लू दशहरा ग्रामीण खेल उत्सव 2022 में खिलाड़ियों को प्रतिभा के प्रदर्शन का मिलेगा मौका
खेल उप -समिति दशहरा उत्सव से प्राप्त सूचना नुसार कुल्लू दशहरा ग्रामीण खेल उत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय लोक -नृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा खेल उत्सव समिति द्वारा कुल्लू दशहरा ग्रामीण खेल उत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुल्लू के युवा वर्ग के लिए जनजीवन में लोक संस्कृति से जुड़े इस उत्सव में खेलों में प्रतियोगिता का यह सुनहरा अवसर है।
प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में प्रविष्टि शुल्क ₹1000, आयोजन की तिथि 8 से 10 अक्टूबर 2022, रथ मैदान ढालपुर कुल्लू में होगी।
कबड्डी पुरुष वर्ग व महिला वर्ग के लिए प्रविष्टि शुल्क ₹1000, आयोजन की तिथि 8 से 10 अक्टूबर 2022, रथ मैदान ढालपुर कुल्लू में होगी।
रस्साकशी महिला वर्ग (11 सदस्य टीम), प्रविष्टि शुल्क ₹500, आयोजन की तिथि 10 अक्टूबर 2022, रथ मैदान कुल्लू में आयोजित होगी।
इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2022, सांय 3:00 बजे तक रहेगी।
इन खेलों में सभी प्रतियोगिता टीमें कुल्लू जिला से संबंधित होनी चाहिए, प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीम के खिलाड़ी अपना फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र) अपने साथ रखेंगे और प्रतियोगिता में मांगे जाने पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कुल्लू दशहरा खेल प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगी टीमों के लिए खेल किट में ही मैदान में उतरना अनिवार्य होगा खेल मैदान धूम्रपान रहित क्षेत्र होगा।
प्रतियोगिता की समय सारणी 7 अक्टूबर 2022 सांय 3:00 बजे देव सदन, मेला कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय के सूचना पट्ट व जिला युवा एवं खेल विभाग के कार्यालय, खेल स्टेडियम ढालपुर में प्रदर्शित होंगी। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 अक्टूबर, 2022 प्रातः 10:30 पर होगा।
निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व प्रतियोगिता स्थल रथ मैदान में पहुंचना टीमों के लिए अनिवार्य होगा तथा 15 मिनट के निकटतम इंतजार के पश्चात टीम की भागीदारी रद्द कर दी जाएगी।
मैचों में विलंब, मौसम व अन्य कारणों से समय सारणी व स्थान में परिवर्तन, आयोजन समिति द्वारा किया जा सकता है।
वॉलीबॉल में अधिकतम 12 व कबड्डी में भी 12 व रसाकसी में 11 महिला अथवा वास्तविक खिलाड़ियों की सूची प्रविष्टियों के समय अथवा 8 अक्टूबर 2022 प्रातः 10:00 बजे प्रतियोगिता स्थल रथ मैदान ढालपुर कुल्लू में देनी होगी।
खिलाड़ी खेल विशेष की प्रतियोगिता में केवल मात्र एक ही टीम से खेल पाएगा, उल्लंघन करने वाली टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। मैच के पश्चात उपस्थित टीमों को भोजन व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी।
वॉलीबॉल पुरुष, कबड्डी पुरुष तथा कबड्डी महिला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹45000, द्वितीय पुरस्कार ₹35000 तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जाएंगे। महिलाओं के रस्साकशी के प्रथम पुरस्कार ₹15000 नगद, द्वीतीय पुरस्कार 11,000 व सभी प्रतिभागी टीमों को 11 सो रुपए दिए जाएंगे।
इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू कार्यालय में 01902 224702, 62308- 02251 एवं 90 564 90 775 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है ।