कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक संध्या के लिए कलाकारों के ऑडिशन हुए शुरू

पहले दिन 100 से अधिक लोकल कलाकारों ने दिए ऑडिशन

 

2 अक्टूबर तक कलाकारों के लिए जाएंगे ऑडिशन
न्यूज मिशन

कुल्लू
कोरोना काल में 2 वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा देव महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में दशहरा उत्सव समिति के द्वारा लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में सांस्कृतिक संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लोकल कलाकारों के ऑडिशन आज से शुरू किए गए हैं जो 2 अक्टूबर तक चलेंगे जिसमें प्रदेशभर के कलाकारों को दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में परफॉर्मर्स देने के लिए कलाकारों को ऑडिशन देना पड़ेगा जिसको लेकर दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी ने ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू की है ऑडिशन के पहले दिन कुल्लू जिला भर के सैकड़ों लोकल कलाकारों ने ऑडिशन दिया। दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के सदस्य डॉक्टर सूरत ठाकुर ने कहा कि कोरोना कॉल में 2 वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस बार जिला प्रशासन देव समाज और स्थानीय लोगों के साथ कलाकारों में भी खासा उत्साह है उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में सांस्कृतिक संध्या में परफॉर्मेंस देने के लिए ऑडिशन लिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में अच्छे लोकल कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करें इसको लेकर 2 अक्टूबर तक ऑडिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी उन्होंने कहा कि ऑडिशन के पहले दिन कुल्लू जिला के कलाकार ऑडिशन दे रहे हैं 2 दिनों तक प्रदेश भर के कलाकार ऑडिशन देंगे और 2 अक्टूबर को अंतिम दिन बचे हुए कलाकार ऑडिशन देंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के द्वारा सभी कलाकारों को मीडिया के माध्यम से सूचना दी गई है ताकि वह ऑडिशन में भाग ले और लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में सांस्कृतिक संध्या मैं दर्शकों का मनोरंजन करें।लोकल कलाकार अर्पिता ठाकुर ने कहाकि कोरोना काल मे दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिल रहा है जिसमें कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे है जिसके लिए ऑडिशन दिया है।उन्होंने कहाकि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा ऑडिशन लेकर अच्छे कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है जिससे दर्शकों को अच्छे कलाकारों को सुनने से दर्शकों का अच्छा मनोरंजन होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now