प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश केिसानों बागवानों से आय दोगुणी करने के नाम पर किए झूठे वादें-राजीव किमटा
कहा-प्रदेश में विभिन्न विभागों में 68 हजार खाली पद सरकारी नौकरियों में धांधली बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय
कहा-प्रदेश में विभिन्न विभागों में 68 हजार खाली पद सरकारी नौकरियों में धांधली बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय
एंकर
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव कीमटा ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी युवा संकल्प रैली को ऑनलाइन रैली को 18 मिनट संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री से उम्मीद थी कि वह हिमाचल प्रदेश के लिए कोई बड़ा आर्थिक पैकेज देंगे और प्रदेश के किसानों बागवानी और पर्यटन कारोबारियों को लेकर कोई बड़ी राहत देंगे उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 वीं बार हिमाचल की जनता को संबोधित किया । लेकिन प्रदेश की जनता के लिए कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की। उन्होंने कहाकि 2 माह के भीतर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता चुनावी बादें भी नहीं किए। उन्होंने कहाकि 23 अप्रैल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला से प्रदेश के लोगों से वादा किया था कि चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करेगा। जिसमें 25 सौ फ्लाइट की टिकट निर्धारित की थी उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रदेश में इस योजना से लोगों को कोई फायदा नहीं मिला।उन्होंने कहाकि भुंतर से दिल्ली के बीच लोगों को 18 हजार 22 हजार किराया खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से था प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि प्रदेश के बागवानों के सेब को पेप्सी कोला कोका कोला कंपनी करार कियाजाएगा जहां 5 प्रतिशत सेब जूस के लिए उचित दाम पर लिया जाएगा। उन्होने कहाकि प्रधानमंत्री ने देश के किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज किसानों की आय दुगनी तो नहीं हुई किसानों की आय घट गई है।किसानों के उत्पादो के उचित दाम नहीं मिल रहे है।
प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया उन्होंने कहा कि प्रदेश में 68000 से अधिक पद विभिन्न विभागों में खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर खिलवाड़ किया है ऐसे में पुलिस भर्ती में सरकार ने नौकरियां बेची जिससे युवाओं के साथ धोखा हुआ है और पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सरकार के अधिकारियों ने 6,6 लाख में लिखित परीक्षा के पेपर भेजें हमने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई भी छानबीन नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली पड़े हुए हैं लेकिन सरकार बेरोजगारों के प्रति संजीदगी नहीं दिखा रही है ऐसे में जिस प्रकार आज प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंच गया है।



