प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध गोविंद सिंह ठाकुर
पैराग्लाइडर पायलटों से सुरक्षित लैंडिंग का किया आव्हान
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अधिकारियों साथ डोभी पैराग्लाइडिंग साइट का किया निरीक्षण
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डोभी पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्थानीय पैराग्लाइडिंग और पायलटों को लैंडिंग के लिए आ रही समस्या का समाधान भी किया। डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर पायलटों को लैंडिंग के लिए अतिरिक्त स्थान की जरूरत थी जहां पर सरकारी भूमि पर लैंडिंग के लिए सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर पैराग्लाइडिंग पायलटों को लैंडिंग के लिए सुविधा मिलेगी जिससे पैराग्लाइडिंग पायलटों की समस्या का भी समाधान होगा ।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाबा देने के लिए संकल्पबद्ध है। कुल्लू मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने पैराग्लाइडिंग लाइनिंग को लेकर आ रही समस्या के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल 2 दिन पहले मिला था उन्होंने कहा कि सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों पायलटों की समस्या थी कि डोभी में पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान की जरूरत है उन्हें में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकारी भूमि पर पैराग्लाइडिंग लैंडिंग का स्थान चयनित किया गया है जहां पर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जगह का निरीक्षण भी किया गया है इस मामले में अधिकारियों को जल्द औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों को पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के लिए कोई समस्या ना आए इस दौरान पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है