कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं प्रदेश में कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं – जयराम ठाकुर
कहा-कांग्रेस का खराब वक्त दुर्गति देखकर वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर के निकले आंसू
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को 32 करोड़ की योजनाओं की सौगात
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा में फिर दिखी खाली कुर्सियां
न्यूज मिशन
कूल्लू
कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में प्रगतिशील हिमाचल के 52 वे में कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर एचपीएमसी के वाइस चेयरमैन राम सिंह पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने शिरकत की इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 32 करोड रुपए के शिलान्यास की सौगात दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में फिर खाली कुर्सियां दिखी। ऐसे में कार्यक्रम डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ जिसके कारण लोगों ने कार्यक्रम को देखने में रुचि नहीं दिखाई।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश के 68 विधानसभा चुनाव में सरकार ने एक समान विकास कार्य किए हैं। ने कहा कि रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं उद्घाटन और शिलान्यास नहीं जमीन पर भी काम हुए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुविधा के लिए नई योजनाएं तैयार की है। उनको शिलान्यास और उद्घाटन के माध्यम से जमीन पर उतार रहे हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू बंजार विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपए की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा की कुल्लू जिला में 4 विधानसभा क्षेत्र में 3 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक हैं और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से जो कमी रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है इस बार वह कमी भी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला साथ चलें तो हमें हौसला होगा कि प्रदेश में सरकार नहीं रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को समझना चाहिए कि उनका समय खराब चल रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी तो क्या तब भाजपा के लोगों को उद्घघाटन शिलान्यास के लिए बुलाते थे उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार भाजपा की है तो ऐसे में भाजपा की सरकार में हम उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं उनका कि विपक्ष को बुरा नहीं मानना चाहिए उनका खराब बक्त चल रहा है। परिस्थिति ऐसी है कि वो सुधरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं लेकिन प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं उन्हें कहा कि आज ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलल ठाकुर ने वाइस चेयरमैन से इस्तीफा दिया है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सब मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं मुझे टिकट दे चाहे ना दे उन् कांग्रेस की दुर्गति देखकर रामलाल ठाकुर के आंसू निकले हैं।



