कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

युवती ने ऑनलाइन वीडियो चैट में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 16 लाख रुपये की ठगी

कटराई के व्यक्ति को ब्लैकमेल कर लूटा पुलिस में शिकायत दर्जकरवा कड़ी कार्रवाई की मांग

युवती ने ऑनलाइन वीडियो चैट में अश्लील वीडियो बनाकर 16 लाख रुपये की ठगी
Οकुल्लू।
 कुल्लू जिला में एक व्यक्ति को ऑनलाइन वीडियो चैट के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर करीब 16 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। कुल्लू जिला के कटराईं क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुल्लू पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ ठगी हुई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा है कि उसे एक युवती का वीडियो कॉल आया और उसके साथ अश्लील बातें करने लगी और इस बीच व्यक्ति का वीडियो काल के माध्यम से अश्लील वीडियो बना ली।  जिसके बाद  युवती ने व्यक्ति को ब्लैकमेन करना शुरू किया और वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड़ न करे इसके लिए व्यक्ति युवती के बताए खातों में पैसे डालता गया। व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि युवती ने यह वीडियो 5 सिंतबर को बनाया और उसके बाद 6, 7, 8 सितंबर तक लगातार पैसे की डिमांड करती गई और अलग अलग खातों में 32, 33 हजार रुपए की रकम डालता गया। जिसके चलते इन चार दिनों के भीतर व्यक्ति ने युवती के बताए गए खातों में स्वयं व अपने दोस्तों के जरिए 15 लाख 88 हजार रुपए डाले। लेकिन मामला उसके बाद भी शांत नहीं हुआ, मामला तक और ज्यादा विगड़ गया जब 8 सिंतबर को दिल्ली क्राईम ब्रांच के नाम पर फोन आया और कहा कि उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम आ रही है। गिरफ्तारी को रोकने के लिए उन्होंने भी पैसों की डिमांड की। अब व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसपी कुल्लू को दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now