कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
थाना पतलीकुहल मे चरस के मामले मे एक युवक गिरफ्तार

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में पतलीकुहल थाना की पुलिस टीम दिनांक बीती रात गश्त व रूटीन चेकिंग पर नगर कैसल की तरफ रवाना थे रूटीन चेकिंग व गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक के कब्जे से 258ग्राम चरस बरामद की है जिसकी पहचान के 28 वर्षीय। पवन ठाकुर पुत्र श्री केहर सिंह निवासी डुपकन तहसील व जिला कुल्लू उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कुल्लू पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं । उन्होंने कहा कि बीती रात पतली कुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक से 258 ग्राम चरस बरामद की है।उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है जिस को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



