राजशाही को भूल लोकतंत्र को स्वीकार करे विक्रमादित्य: भीमसेन शर्मा
कर्मचारी ही देगा विक्रमादित्य के बयान का जबाव
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी जागरूक है और उसे पता है कि कौन सरकार उनके हितों के लिए फैसले ले रही है। ऐसे में कांग्रेस के नेता एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह राजशाही को भूल जाएं और वे सम्मानित लोकतंत्र को स्वीकार करें। यह बात जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कही। जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि बीते दिनों विक्रमादित्य सिंह के द्वारा जो कर्मचारियों के लिए बयान दिया गया था वह निंदनीय है। भीम सेन शर्मा ने कहा कि विक्रमादित्य ने एक जनसभा में कहा था कि विक्रमादित्य सिंह कर्मचारियों के खिलाफ पहले भी जहर उगल चुके है। जब उन्होंने कर्मचारियों को पटक पटक कर मारने की धमकी दी थी और अब मुख्यमंत्री को शराफत छोड़ कर्मचारियों पर डंडा चलाने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं परंतु विक्रमादित्य जैसे लोग आज भी कर्मचारियों को अपना दास समझते हैं। जो इस वर्ग का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि एक विधायक द्धारा एक के बाद एक बचकाने बयान उसकी मानसिक परिपक्वता और उसके संस्कारों को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना और ठेकेदारों की गोद में बैठने वाले बयान , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को किस खेत की मूली कहना यह दर्शाता है कि विक्रमादित्य प्रदेश की जनता को इंसान नहीं मानते और वे अपनी राजसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ही राजनीती में आए हैं। उन्होंने विक्रमादित्य को नसीहत देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईमानदार नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाला राजनैतिक दल है और कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा भी भाजपा बखूबी कर रही है।