बड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कांग्रेस पार्टी की  स्क्रीनिंग कमेटी का टिकट को लेकर मंथन शुरू

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 15 सितंबर से पहले अपने प्रत्याशियों के नामों का करेगी ऐल

 

 

शिमला/दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में कांग्रेस पार्टी  का मंथन शुरू  हुआ .जहाँ  हिमाचल  कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता पहुंचे हुए हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दीपा दासमुंशी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग हो रही है.दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 15 सितंबर से पहले अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी. इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रत्याशियों से 1 सितंबर तक आवेदन आवेदन मांगे थे. अब इन आवेदनों पर दिल्ली में मंथन हो रहा है.

स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में आवेदन पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल मोहर लगेगी.हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं. यहां पर एक सितंबर तक कांग्रेस ने आवेदन मांगे थे. इस दौरान कुल 1347 आवेदन मिले थे. इनमें से 50 फीसदी के करीब आवेदन ऑनलाइन और आधे ऑफलाइन कांग्रेस मुख्यालयों में जमा करवाए गए थे. सबसे ज्यादा 40 आवेदन शिमला शहरी सीट से मिले थे. रोचक बात यह है कि शिमला शहरी सीट के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन की कैंटीन में चाय बेचने वाले देवेंद्र कुमार ने भी आवेदन किया था.

दिल्ली में चल रही कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, आनंद शर्मा, धनी राम शांडिल, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा और कुलदीप राठौर जैसे नेता पहुंचे हुए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगा. हालांकि, हिमाचल में अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now