बड़ी खबरराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार, नई बसपा, आमजन किसानों बागवानों महिलाओ और युवाओं को देगे विधायक बनने का मौका -राजा राम

कहा-बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर 100 से ज्यादा लोग बसपा में शामिल

न्यूज़ मिशन

शिमला
21 अगस्त, 2022 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रभारी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बसपा में नयापन आया है जिसमें महिलाओं और युवाओं को 50% से अधिक पदों पर मौका देने के अभियान में भारी सफलता मिली है
राजा राम ने जोर देकर कहा की महिलाओं और युवाओं के बसपा पार्टी के संगठन में भागीदारी बढ़ने से हिमाचल प्रदेश में 2022 में नई सरकार बनने पर नयापन आएगा जिससे गरीबों आरक्षित वर्गों किसानों बागवानो अध्यापकों वकीलों डॉक्टरों विद्यार्थियों बेरोजगारों और महिलाओं इत्यादि के हितों की रक्षा के लिए नई सरकार बनते ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे
उन्होंने राजस्थान के इंद्र मेघवाल के मात्र मटका छूने मात्र से हत्या करने पर न्याय दिलाने के लिए बसपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के कोने कोने में आवाज उठाने पर बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया ।
उन्होंने कहा की बसपा हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कांग्रेस को बड़ा झटका देखकर हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बना कर प्रदेश को कर्जा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भाई भतीजावाद और बेरोजगारी मुक्त कर जनता को सच्ची आज़ादी दिलाएंगे
बसपा प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद ने प्रदेश भर में बसपा की जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी को साझा किया तथा प्रदेश को बैठक में बीजेपी कांग्रेस छोड़कर आए 100 से अधिक लोगो को बसपा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, दया चंद, सुमरत सिंह और काशीराम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाहड़ी, रमेश चंद भटोली प्रदेश महासचिव, ज्ञान चंद प्रदेश महासचिव, प्रो प्रेम कुमार हवाल प्रदेश महासचिव, विक्रम नायर प्रदेश महासचिव, ऐडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, सुरेश कुमार बांबी प्रदेश सचिव, प्रवीण कौशल प्रभारी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now