स्वस्थ्य विभाग में चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों की 20 बर्षो से नहीं हुई प्रमोशन- दीप चंद
कहा-आरकेएस,एनएचएम व ऑऊट सोर्स कर्मचारियों सरकार जल्द पॉलिसी बनाकर करें नियमित
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों को नहीं मिल रही सिक रूम व रेस्ट रूम में सुविधा
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री से विभिन्न समस्याओं के समाधान की करेंगे मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी संघ की बैठक तेज राम की अध्यक्षता में हुई।जिसमें दर्जनों कर्मचारियों ने भाग लिया।बैठक में चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।जिसमें स्वास्थ्य विभाग में 20 बर्षो से कार्यरत चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों की प्रमोशन नहीं हुई जिससे कर्मचारियों में निराशा है इसके इलावा आरकेएस ,एनएचएम व आऊट सोर्स में भर्ती कर्मचारियों नियमितकरण के लिए पॉलिसी का प्राबधान नहीं है जिसको लेकर भी चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों में खासा रोष है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कार्यरत चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों के लिए सिक रूम और रेस्ट रूम की सुविधा नहीं है ऐसे में नाईट डियूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है इन सभी मुद्दों को लेकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की रणनीति तैयार की है ऐसे में कुल्लू 24 अगस्त को मुख्यमंत्री कुल्लू दौरे पर होगें जहां पर चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को प्रतिनिधित्व मंडल मिलेगा।स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ क्षेत्री कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव दीप चंद ने कहाकि स्वास्थ्य विभाग में पिछले 20 बर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ नहीं मिला है उन्होंने कहाकि अन्य विभागों में चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों की प्र्रमोशन हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों की प्रमोशन नहीं हुई है जिससे कर्मचारियों में निराशा है।उन्होंने कहाकि आरकेएस,एनएचएम व ऑऊट सोर्स में तैनात कर्मचारियों के लिए कोई पॉलिसी का प्राबधान नहीं है ऐसे में कई कर्मचारियों को सेवाए देते 18,20 बर्ष हो गए लेकिन वो कर्मचारी नियमित नहीं हुए है और कर्मचारियों की वेतन में भी बृद्वि नामात्र हुई है जिससे परिवार के पालन पोषण में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि यहीं नहीं क्षेत्रीय अस्पतानल में चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों के सिक रूम और रेस्ट रूम की भी सुविधा नहीं है ऐसे में नाईट डियूटी में काम करने बाले कर्मचारियों को बैठने की भी उचित सुविधा नहीं है।उन्होने कहाकि इन सभी मांगों को लेकर विभाग व सरकार से जल्द समाधान की मांग करते है ताकि भबिष्य में चतुर्थ क्षेणी कर्मचारियों को जीवन यापन करने में सुविधा मिल कसे।



