कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बसपा ने बल्ह घाटी में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की कार दुर्घटना में मृत्यु पर शोक जताया

बसपा ने बल्ह घाटी में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की कार दुर्घटना में मृत्यु पर शोक जताया

न्यूज़ मिशन

मंडी
19 अगस्त 2022 मंडी नेरचौक मेडिकल कॉलेज जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के 5 प्रशिक्षु डॉक्टरों की कार के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बग्गी खियूरी गांव मे दुर्घटनाग्रस्त होने पर महिला प्रशिक्षु डॉक्टर अंचला पुत्री इंद्रनाथ गांव व डाकघर नारकंडा तहसील कुमारसेन जिला शिमला की दुर्घटना में मृत्यु और चार अन्य के घायल होने पर प्रो प्रेम कुमार हवाल प्रदेश महासचिव और प्रभारी बसपा मण्डी लोकसभा क्षेत्र ने गहरा दुख व्यक्त किया
उन्होंने कुदरत से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने, परिवार, दोस्त मित्रों और शुभचिंतकों को दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की हिम्मत प्रदान करने और घायलों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है
उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर अपने जीवन काल में हजारों लाखों लोगों को अपने अनुभव से नया जीवन प्रदान करने में हर समय मदद करता है
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि चारों प्रशिक्षु डॉक्टर अति शीघ्र स्वास्थ्य होकर प्रदेश और समाज की सेवा में जुट कर अपना कर्तव्य निभाएंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now