कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार ने छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए तो भुगतना होगा खामियाजा- नितिन ठाकुर

v=कहा-भाजपा सरकार ने पौने 5 बर्षो में छात्रों की मांगों पर नहीं किया गौर

 

2017  विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट छात्र संघ चुनाव बहाली का किया था वादा

यूजीपीजी के रिजल्ट में अनियमिताओं को जल्द दूर करें विवि प्रशासन

महाविद्यालय में प्रबक्ताओं के खाली पदों को जल्द भरे सरकार

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के माध्यम से एबीवीपी ने फिर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

न्यूज मिशन

कुल्लू

प्रदेश की भाजपा सरकार ने बर्ष 2017 विधानसभा चुनावों में विजन डॉक्यूमेंट  के माध्यम से छात्र  संघ चुनाव बहाली की वादा किया था लेकिन बीते पौने 5 बर्षो में सरकार ने छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जिसके बाद सभी छात्र संगठन सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग कर रहे है।ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के माध्यम से फिर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन भेज कर जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की है। अन्यथा आगामी विधानसभा चुनावों में खामियाजा भुगतना को तैयार रहे।

कुल्लू महाविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष नितिन  ठाकुर ने कहाकि भाजपा ने विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश के लाखों छात्रो के साथ छात्र संघ चुनाव बहाल करने का वादा किया था।उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार को 5 बर्ष पूरे होने बाले है लेकिन अब तक छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए है।उन्होंने  कहाकि अगर 2 माह के भीतर सरकार ने छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए तो सरकार खामियाजा भुगतने को तैयार रहे ।उन्होंने कहाकि इसके  इलावा यूजी पीजी के रिजल्ट में अनिमितताए है। ऐसे में विवि प्रशासन उन अनिमितताए को दूर किया जाए। ऐसे में विवि की वेवसाइड में छात्रों को ऑनलाईन एडमिशन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि ऑनलाईन साइड न चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने  कहाकि महाविद्यालय में छात्राओं को कॉमन रूम की सुविधाए दी जाए।उन्होंने कहाकि महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द  भरा जाए इन सभी मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

गौर रहे  कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने छात्र संघ चुनावों पर रोक लगाई । उस समय महाविद्यालय के चुनावों में लड़ाई झगड़ों से माहौल खराब हो रहा था जिसके बाद सरकार ने महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों पा रोक लगाई थी लेकिन मौजूदा  भाजपा सरकार ने घोषण पत्र विजन डॉक्यूमेंट में छात्रों के साथ 2017 के विधानसभा चुनावों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने का वादा किया था लेकिन सरकार ने प्रदेश के लाखों छात्रों के साथ किया वादा पूरा नहीं  किया है जिससे अब विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर छात्र अपने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now