बंजार विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने किया रोड शो
तीर्थन घाटी पहुंची आप पार्टी की बदलाव रथ यात्रा, बठाहड़ में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम यात्रा
अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और रोजगार के लिए एक बार जरूर आप पार्टी को मौका दें-शेर सिंह ठाकुर
न्यूज मिशन
बंजार कुल्लू:-
हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और जनता के बीच जाकर उनकी नब्ज टटोलना शुरू कर दी है। आप पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बदलाव रथ यात्रा और जन संवाद के माध्यम से हर क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को जान रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर और भगवंत सिंह के नेतृत्व में बदलाव रथ यात्रा का आगाज हुआ।
इनके साथ आप पार्टी जिला कुल्लू के पदाधिकारी बंजार खण्ड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजुद रहे।
भुंतर के शाडाबाई महाकाली माता मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और बजौरा से बदलाव रथ यात्रा शुरू की गई। आपका यह काफिला आगे बढ़ता हुआ लारजी, सैंज, बालीचौकी, गुशैनी, बठाहड़, बंजार, जिभी, घियागी और जलोड़ी पास होते हुए आनी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश हुआ।
इस दौरान कई स्थानों पर जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। जहां पर लोगों ने अपने क्षेत्र की बदहाल होती स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, और सड़कों के मुद्दे उठाए।
बठाहड़ में आयोजिय जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया।
बठाहड़ क्षेत्र कुछ समय के लिए आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद के नारों से गूंजता रहा। जिसमें ये नारे बार बार बोले जा रहे थे।पहले लड़े थे गोरों से-अब लड़ेंगे चोरों से।
निकलो बाहर मकानों से जंग लड़ो लड बेईमानों से।
भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल केजरीवाल।
इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति महिलाओं और पुरुषों ने इस बदलाव रथ यात्रा में भाग लिया।
उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार, मंहगाई, वेरोज़गारी, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं से तंग व त्रस्त होकर बदलाव चाहती है।
इन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार हो चुकी है। जनता अब बड़ा बदलाव चाहती है।