कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए सभी कांग्रेसजन संकल्प ले सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- समस्त हिमाचल के संपूर्ण विकास के मसीहा स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बिना किसी भेदभाव से किया आधुनिक हिमाचल का निर्माण

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए सभी कांग्रेसजन संकल्प ले सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- समस्त हिमाचल के संपूर्ण विकास के मसीहा स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बिना किसी भेदभाव से किया आधुनिक हिमाचल का निर्माण
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने हिमाचल को पहाड़ी राज्य में दिलाई अलग पहचान
एंकर
विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लू द्वारा आज आधुनिक हिमाचल निर्माता व विकास पुरूष स्वर्गीय वीरभद्र सिंह  की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सदर विधायक कुल्लू  सुन्दर सिंह ठाकुर ने भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुरेन्द्र सिंह,हिमाचल महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृषण महंत, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्ल सदस्य अनिल सूद, कोषनिधि आनन्द, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इशरा ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव, संजय गुप्ता, राजेश कुमार शानू, दिग्विजय सिंह मोदगिल, विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लू उपाध्यक्ष सुख चन्द ठाकुर, महासचिव गोपाल ठाकुर, मुकेश महंत, सचिव सूरत राम, दयाल ठाकुर, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बोध, कांग्रेस सदस्य शेर सिंह, घनश्याम सान्खयान, सुनील शर्मा, रघुनाथ शर्मा, जालपू राम, ठाकुर दास राणा, महिंद्र शर्मा, वासुदेव, बेसराज, चनेराम, रामदेई , चेतन ठाकुर, विक्रम नेगी, सोमदेव ठाकुर ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विधायक सदर कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास पुरुष आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि है ऐसे में कुल्लू जिला के कांग्रेसियों ने उनकी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित के हैं उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की यादों को याद किया जा रहा है और उनके द्वारा दिखाएं विकास के मार्ग पर चलने के लिए सभी कांग्रेसियों ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि समर के वीरभद्र सिंह ने समस्त हिमाचल का संपूर्ण विकास का नारा दिया था उनके विकास मॉडल में हिमाचल हमेशा हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। पुरी रेखा की हिमाचल पहाड़ी राज्यों में भी अलग से पहचान दिलाने में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का बड़ा योगदान रहा है हमने कहा कि सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी के क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के साथ समस्त हिमाचल का विकास किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी कांग्रेसियों को संकल्प लेना चाहिए ताकि भविष्य में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने जो विकास के मॉडल की नींव रखी है उस को आगे बढ़ाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now