कांग्रेस के मुख्य प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह कौल सिंह ठाकुर को लगाया किनारे- महेंद्र सिंह ठाकुर
कहा- कौल सिंह ठाकुर के शक्ति मंत्री रहते द्रंग की17 पंचायतों लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा पाए
कांग्रेस के मुख्य प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह कौल सिंह ठाकुर को लगाया किनारे- महेंद्र सिंह ठाकुर
कहा- कौल सिंह ठाकुर के शक्ति मंत्री रहते द्रंग की17 पंचायतों लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा पाए
कौल सिंह ठाकुर के 40 साल के कार्यकाल पर जवाहर ठाकुर के साढ़े 4 साल का कार्यकाल भारी
कुल्लू
प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनेताओं में जुबानी जंग शुरू हुई है और ऐसे में बीते कल जहां पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर पर आईपीएच विभाग में बड़े घोटाले का आरोप लगाया था वही आज जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के आरोपों का जवाब दिया है।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कौल सिंह ठाकुर आरोप लगाने के लिए मजबूर है उन्होंने कहा कि उनके पास भी 5 साल आईपीएच विभाग रहा उस वक्त लोग एक एक पानी की पाइप लगाने के लिए करते थे और उस वक्त कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति को नलका लगाना होता था तो विभाग कहता था कि पानी पाइपें और नलके खुद लेकर आओ और लेबर के लिए पैसे भी मांगते थे। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र द्रंग में एक ऐसी पानी की स्कीम थी जिसका शिलान्यास उन्होंने 2005 में किया था 2017 तक उसको नहीं बना सके उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के सहयोग से जो स्कीम 17 पंचायतों के ग्रेवीटी में पानी देगी और ग्रेविटी में पानी आएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने धनराशि दी और उस स्कीम को समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया और उस क्षेत्र की 17 पंचायतों के लोगों को आज पीने के पानी की सुविधा मिल रही है ।उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर विधानसभा की 2 पंचायतों में पानी की व्यवस्था की है उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर की बौखलाहट इसलिए भी है कि एक तो उनकी हार हुई है और दूसरा द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्वाहर ठाकुर ने इन साढ़े वर्षों में इतना विकास करवाया है कि कौल सिंह ठाकुर के 40 वर्षों कार्य कार्य कि अगर तुलना करें तो जवाहर ठाकुर का साढ़े 4 साल का कार्यकाल भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है ऐसे में उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री के नाम पर क्षेत्र के लोगों को ठंगा है उन्होंने कहा कि ऐसे में उनकी बौखलाहट साफ है कांग्रेस ने अब कौल सिंह ठाकुर को किनारे कर दिया है। पार्टी के अंदर मुख्य अब प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह है और कौल सिंह ठाकुर को दरवाजे के बाहर कुर्सी लगा दी है जहां पर वह कुछ भी अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं।